फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar after woman's death in Gorakhpur Medical College, police calmed it down

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, परिजनों ने इस वजह से किया हंगामा

Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि परिजनों ने समय से इलाज शुरू नहीं करने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरोंं संग हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Uproar after woman's death in Gorakhpur Medical College, police calmed it down
मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में रविवार रात 10 बजे बीमार महिला की मौत पर हंगामा हो गया। परिजन समय से इलाज शुरू नहीं करने का आरोप लगाते हुए जूनियर डॉक्टरों से हाथापाई करने लगे, जबकि जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि महिला की मौत हो चुकी थी और जांच करके बताने पर परिजन उलझ गए। हंगामा की सूचना पर आई पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी सीता (35) पत्नी महेंद्र यादव की रविवार रात घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन महिला को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे तो जूनियर डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के साथ आए युवक हंगामा करते हुए जूनियर डाक्टरों से उलझकर हाथापाई करने लगे। बीआरडी में तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और चौकी की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया। परिजनों का आरोप है कि जूनियर डाक्टरों ने शव जबरिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बीआरडी में हो चुकी हैं मारपीट की घटनाएं....

3 फरवरी 2023 : मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में देवरिया के मदनपुर निवासी शैला देवी को देखने आए उनके भतीजे अजय को पीटा गया। डॉक्टरों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फिर केस दर्ज किया गया।

29 अक्तूबर 2022 : पिपराइच के घनश्याम राजभर को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा।

4 अगस्त 2022 : सिद्धार्थनगर के युवक की पिटाई की गई।

21 अगस्त 2021 : पिता की पिटाई का वीडियो बनाने पर जूनियर डॉक्टरों ने युवती को पीटा था।

25 जुलाई 2019 : मेडिसिन वार्ड नंबर 9 में रामदुलारे को जूनियर डॉक्टरों ने दौड़ाकर पीटा था।

12 मई 2019 : मेडिसिन विभाग में इलाज कराने आए आनंद कुमार चौरसिया की मौत हो गई थी। परिजनों ने एक बार जांच करने को कहा तो जूनियर डॉक्टरों ने पीटा।

22 अप्रैल 2019 : मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अंशू की मौत हुई और परिजनों को जूनियरों ने पीटा।

06 दिसंबर 2019 : देवरिया के तीमारदार अजय की पिटाई की गई।

10 दिसंबर 2018 : सर्जरी वार्ड नंबर चार में भर्ती आकांक्षा के पिता कोमल को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा।

12 सितंबर 2018 : मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में महिला को पीटा गया। वह देवरिया की रहने वाली थीं।

8 नवंबर 2016 : ट्रामा सेंटर में खुशबू के परिजनों को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed