{"_id":"658dd71627819f359606fc24","slug":"brd-now-all-facilities-for-treatment-of-children-in-one-building-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-415291-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : अब एक ही भवन में बच्चों के इलाज की सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : अब एक ही भवन में बच्चों के इलाज की सभी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बाल रोग संस्थान में एचडीयू और पीआईसीयू किया गया शिफ्ट
पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था बाल रोड विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब एक ही भवन में बच्चों के इलाज के सभी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। मेडिकल काॅलेज का बाल रोग चिकित्सा संस्थान बृहस्पतिवार को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) व पीडियाट्रिक आईसीयू को नेहरू अस्पताल से बाल रोग चिकित्सा संस्थान में शिफ्ट कर दिया गया। एसएनसीयू को छोड़कर पूरा विभाग पांच सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट हो गया है। बालरोग संस्थान में पहले ही बालरोग विभाग का जनरल वार्ड शिफ्ट हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, पांच सौ बेड का बाल रोग चिकित्सा संस्थान 2019 में ही बनकर तैयार हो गया था। कोविड संक्रमण काल में इसे कोविड अस्पताल बना दिया गया। अब जाकर इस भवन को क्रियाशील करने के लिए बालरोग विभाग को इसमें शिफ्ट किया जा रहा है। इस भवन में बालरोग की ओपीडी को बीते 20 सितंबर को ही शुरू कर दिया गया था। नवंबर में सामान्य रोगियों की भर्ती शुरू हो गई थी।
चतुर्थ तल पर जनरल वार्ड शिफ्ट कर दिया गया है। द्वितीय तल पर कुपोषित व हीमोफीलिया रोगियों के लिए 10-10 बेड के वार्ड बनाए गए हैं। एक्सरे व पैथोलाॅजी की भी शुरुआत कर दी गई है। सीटी स्कैन मशीन लग गई है। इसका शीघ्र ही उद्घाटन होने वाला है। विभागाध्यक्ष डा. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि अब एक भवन में बच्चों के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।