फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical student protest on internship issue in gorakhpur

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है बड़ी वजह

Sat, 11 Jul 2020 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
brd medical student protest on internship issue in gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्नशिप के छात्रों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने इंटर्नशिप की धनराशि बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वे मांग कर रहे थे कि देशभर में एक समान इंटर्नशिप की राशि तय कर दी जाए। इस दौरान एमबीबीएस और बीडीएस कर चुके छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रावास से निकलकर जूनियर डॉक्टर बाबा राघव दास की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। छात्रों ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप में डॉक्टर को महज 7500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों में 23,500 रुपये, असम में 31,500 कर्नाटक में 30,000 और पश्चिम बंगाल में 28,050 रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed