फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College Private ambulance driver tricking attendant arrested

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: तीमारदार को बरगला रहा प्राइवेट एंबुलेंस चालक गिरफ्तार, कैंपस में पुलिस से भी उलझा

Tue, 19 Sep 2023 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान कैंपस में ट्रामा सेंटर के सामने एक मरीज के तीमारदार से बात करते हुए चालक और पास में ही खड़ी एक प्राइवेट एंबुलेंस दिखी।पुलिस के जाने पर पहले तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने पर वह पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने सख्ती कर उसे चौकी पर भेजा और एंबुलेंस को सीज कर दिया।

विज्ञापन
BRD Medical College Private ambulance driver tricking attendant arrested
मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट एंबुलेंस के साथ पकड़ा गया चालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार की सुबह चार बजे एक बार फिर मरीज के तीमारदार से सेटिंग करते हुए प्राइवेट एंबुलेंस के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। एंबुलेंस को सीज करने पर आरोपी, एक सिपाही से उलझ भी गया।

विज्ञापन


इस वजह से आरोपी चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस एंबुलेंस मालिक की तलाश में जुटी है। खबर है कि यह बीआरडी में भर्ती मरीज को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए आया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान कैंपस में ट्रामा सेंटर के सामने एक मरीज के तीमारदार से बात करते हुए चालक और पास में ही खड़ी एक प्राइवेट एंबुलेंस दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: इलाज के लिए रुपये लेने के आरोपी डॉक्टर की सेवा समाप्त, वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के जाने पर पहले तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने पर वह पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने सख्ती कर उसे चौकी पर भेजा और एंबुलेंस को सीज कर दिया। एंबुलेंस झुंगिया बाजार स्थित सरकार हॉस्पिटल के नाम से पंजीकृत है। निजी एंबुलेंस चालक की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के नौतन निवासी कैलाश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed