फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College OPD Registtration will before one day for treatment

गोरखपुर: बीआरडी में रजिस्ट्रेशन के अगले दिन ही ओपीडी में हो सकेगा इलाज, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

Wed, 18 Nov 2020 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
BRD Medical College OPD Registtration will before one day for treatment
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना महामारी के बीच ओपीडी सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। मरीजों को इलाज से एक दिन पहले फोन से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद मरीजों को बुलाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसे लेकर पांच मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में मेडिसिन, गायनी, आर्थोपेडिक, बाल रोग, जर्नल सर्जरी, नेत्र रोग, मानसिक रोग, नाक-कान-गला तथा चर्म रोग विभाग में ओपीडी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ओपीडी के फॉर्मेट में बदलाव किए गए हैं। मरीज सीधे ओपीडी में आकर इलाज नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन


इलाज के लिए मरीज या फिर तीमारदार को एक दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किए गए नंबरों पर फोन कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अगले दिन तय समय पर वह कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संबंधित विभाग में इलाज करा सकेंगे। मरीजों को इस दौरान पर्चा व परामर्श भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

9451086522, 9451091944
9451080844, 9451081488
व्हाट्सएप नंबर- 9451071865
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed