{"_id":"6b03595e1c7217e1770dea36","slug":"gorakhpur-mumbai-festival-special-train-will-run-on-the-25th-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1526462-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-मुंबई त्योहार विशेष ट्रेन 25 को चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-मुंबई त्योहार विशेष ट्रेन 25 को चलेगी
Mon, 23 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व के बाद मुंबई लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक फेरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05097 नंबर की ट्रेन 25 नवंबर को गोरखपुर से और 05098 नंबर की ट्रेन 27 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी।
05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 25 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 27 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा होते हुए अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, सात शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो जनरेटर सह लगेज यान के कोच शामिल होंगे।