{"_id":"69c3aa10e18b4c26560d44e6","slug":"brd-medical-college-gorakhpur-student-taking-mbbs-exams-for-11-years-fails-again-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 11 साल से MBBS परीक्षा दे रहा छात्र फिर फेल, नियमों के तहत इस बार भी पढ़ाई की मिली अनुमति; पिता हैं दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 11 साल से MBBS परीक्षा दे रहा छात्र फिर फेल, नियमों के तहत इस बार भी पढ़ाई की मिली अनुमति; पिता हैं दरोगा
Wed, 25 Mar 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:13 PM IST
सार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र 11 साल से परीक्षा दे रहा फिर फेल हो गया। इंडियन मेडिकल काउंसिल के नियमों के तहत फिर से पढ़ाई की अनुमति मिली है। छात्र आजमगढ़ का रहने वाला है। उसका पिता महराजगंज में दरोगा है।
विज्ञापन
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा छात्र फिर दो विषयों में फेल हो गया है। रिजल्ट आने के बाद बीआरडी प्रशासन ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, अब उसे फिर से परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।
आजमगढ़ का रहने वाला एमबीबीएस छात्र 2014 बैच का है। उसके पिता महराजगंज में दरोगा हैं। अब तक वह एक बार भी प्रथम वर्ष की परीक्षा को पास नहीं कर सका है। अब उसने हॉस्टल भी छोड़ दिया है। पिता के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
आजमगढ़ का रहने वाला एमबीबीएस छात्र 2014 बैच का है। उसके पिता महराजगंज में दरोगा हैं। अब तक वह एक बार भी प्रथम वर्ष की परीक्षा को पास नहीं कर सका है। अब उसने हॉस्टल भी छोड़ दिया है। पिता के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इस बार उसने परीक्षा दी थी और दो विषयों में फेल हो गया है। हालांकि, नियमों के चलते उसका दाखिला रद्द करने में भी अड़चनें हैं। जनवरी 2026 में प्राचार्य ने एकेडमिक कमेटी को मामला सौंपकर जांच करने को कहा।
दरअसल, 2023 में एनएमसी के नियम मेडिकल कॉलेजों पर लागू हुए। छात्र का प्रवेश इसके पहले का है। ऐसे में नए नियम के तहत उसका दाखिला रद्द नहीं हो सकता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत छात्र कितने भी वर्ष में पढ़ाई कर सकता है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि एमबीबीएस छात्र का रिजल्ट आया है। वह दो विषयों में फेल है। अगर परीक्षा के लिए फॉर्म भरता है तो उसे अनुमति दी जाएगी।