{"_id":"5f4023ad8ebc3e62254e2277","slug":"brd-medical-college-gorakhpur-city-news-gkp3625880146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्रों ने पांच हजार की कुर्सी तोड़ी, वसूला जाएगा एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस छात्रों ने पांच हजार की कुर्सी तोड़ी, वसूला जाएगा एक लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एमबीबीएस छात्रों को काफी महंगा पड़ा है। दो साल पहले छात्रों ने पांच हजार रुपये की कुर्सी तोड़ दी थी। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से एक लाख रुपये वसूलने का फैसला किया है। इसके तहत छात्रों को काशन मनी से एक-एक हजार रुपये देना होगा।
जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर 2018 में एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय के सामने फोटो सेशन कराया था। इस दौरान बैच के सभी 100 छात्र मौजूद थे। यह फोटो सेशन पोर्टिको में हुआ था। इस मौके पर एमबीबीएस छात्र प्राचार्य कार्यालय के बाहर रखी दो सेट कुर्सियां उठा ले गए थे। फोटो सेशन के दौरान उत्साहित छात्र इन कुर्सियों पर कूदने लगे। इसकी वजह से कुर्सियां टूट गई थीं। इसकी सूचना प्राचार्य कार्यालय को दी गई। छात्रों की इस हरकत से प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार नाराज हो गए। प्राचार्य ने सरकारी संपत्ति की क्षति के एवज में छात्रों के काशन मनी में से एक-एक हजार रुपए का जमा करने का निर्देश दिया है।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। छात्रों ने गलत किया था। उनके कृत्य का दंड मिलना चाहिए। एक-एक हजार रुपए जमा कराने का फैसला लिया गया है, जो पूरी तरह से सही है। छात्रों ने इसे देने का फैसला भी किया है। -डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज