{"_id":"64a5d6d1940d30070a0bb859","slug":"brd-got-four-teachers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230734-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी को चार शिक्षक मिले, तीन ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी को चार शिक्षक मिले, तीन ने किया ज्वाइन
Thu, 06 Jul 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की कमी का कुछ हद तक दूर हुई है। मेडिकल कॉलेज को चार शिक्षक मिले हैं। ये शिक्षक आजमगढ़ मेडिकल काॅलेज में तैनात थे। उनका तबादला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है। इनमें तीन शिक्षकों ने ज्वाइन कर लिया है। एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. सतीश कुमार ने प्रोफेसर पद पर ज्वाइन किया है। दो साल पूर्व उनका तबादला आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में हुआ था। जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक जीना बीआरडी लौट आए हैं। उनका भी डेढ़ साल पहले आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में तबादला हुआ था। सोशल एंड प्रीवेंटिव मेडिसिन में डॉ. नेहा प्रियंका और डेंटल में डॉ. आशीष यादव की तैनाती हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन