{"_id":"6a8e069aabda1029b00cdd85","slug":"brd-complex-surgeries-to-be-performed-with-the-help-of-a-robot-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1429434-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : रोबोट की मदद से होगी जटिल सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : रोबोट की मदद से होगी जटिल सर्जरी
Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रोबोट खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन में भेजा प्रस्ताव
- घुटना प्रत्यारोपण और हिप रिप्लेसमेंट की मिलेगी सुविधा
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है।
कॉलेज में आधुनिक तकनीक से लैस सर्जिकल रोबोट खरीदा जाएगा। इस हाईटेक तकनीक के आने से मरीजों को सुविधा मिलेगी। खास तौर पर ऑर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) और हिप रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में सटीकता (एक्यूरेसी) बहुत अधिक होती है जिससे ऑपरेशन के दौरान चीर-फाड़ कम होती है रक्तस्राव न्यूनतम होता है और मरीज की रिकवरी बेहद तेजी से होती है।
अब तक गंभीर बीमारियों, जोड़ों के गंभीर रोगों या जटिल सर्जरी के लिए पूर्वांचल, बिहार और नेपाल तक के मरीजों को लखनऊ, दिल्ली या महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इसके चलते इलाज पर आर्थिक बोझ अधिक हो जाता था। ऐसे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहद किफायती दरों पर बड़े अस्पतालों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ेगा। जल्द ही यह सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।