{"_id":"696fdc188593e62af9018a2e","slug":"brd-ambulances-are-being-checked-at-the-gate-after-the-incident-of-dropping-a-patient-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1203868-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : मरीज को घर छोड़ने की घटना के बाद गेट पर एंबुलेंस की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : मरीज को घर छोड़ने की घटना के बाद गेट पर एंबुलेंस की हो रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
- निजी व सरकारी एंबुलेंस बिना जांच अब नहीं जा रहे बाहर
- सुरक्षा गार्ड कर रहे हैं आने-जाने वाली एक-एक एंबुलेंस की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को सरकारी एंबुलेंस से पैसे के लालच में मरीज को घर छोड़ने के मामले के बाद बीआरडी प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर आने-जाने वाली सभी सरकारी और निजी एंबुलेंस की सख्त जांच शुरू कर दी गई है। अब बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी भी एंबुलेंस को कॉलेज परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
सोमवार को बस्ती की रहने वाली महिला मरीज को घर छोड़ने के लिए ले जा रही सरकारी एंबुलेंस को सुरक्षा गार्डों ने संदेह के आधार पर दौड़ाकर पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने ईएमटी और चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस घटना के बाद से कॉलेज प्रशासन के आदेश पर सुरक्षा गार्ड गेट पर पूरी तरह मुस्तैद हैं। किसी भी आने-जाने वाले एंबुलेंस को बिना जांच नहीं जाने दिया जा रहा है। पहले यह पाबंदी प्राइवेट एंबुलेंस पर थी।अब अब सरकारी एंबुलेंस को भी पूरी जांच पड़ताल के बाद ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
सुरक्षा गार्ड पूरी जानकारी, मरीज का विवरण, रेफर पर्ची और डॉक्टर की अनुमति की जांच कर रहे हैं। बिना वैध अनुमति के किसी भी मरीज को बाहर ले जाने नहीं दिया जाएगा। यह कदम मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
- डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल काॅलेज