फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brahmin Mahapanchayat held in Basti UP

यूपी: बस्ती में आयोजित हुआ ब्राह्मण महापंचायत, एकजुटता पर दिया गया जोर

Fri, 26 Feb 2021 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahapanchayat held in Basti UP
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन शुक्रवार को आयोजित हुआ। महापंचायत में ब्राह्मणों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्थिति, एससीएसटी एक्ट, आरक्षण, छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आदि मुद्दों पर बिंदुवार विचार किया गया।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए प्रदेश में सभी ग्राम पंचायत स्तर पर महापंचायत आयोजित की जाएंगी। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने महापंचायत में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, एकल पद आरक्षण आदि के मुद्दों को उठाया। कहा कि देश में आरक्षण 10 वर्ष के लिए लागू हुआ था, पर जो आरक्षण था, वह सामाजिक संरक्षण न होकर वोट हासिल करने का राजनीतिक यंत्र बन गया। कहा कि एकल पद आरक्षण मौलिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


महापंचायत के प्रदेश संयोजक सर्वेश दीक्षित ने कहा कि कानून के दायरे में अभिव्यक्ति प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, पर इसे षड्यंत्रपूर्वक कुचला जा रहा है। आयोजक अंकेश पांडेय ने कहा कि महापंचायतों का यह सिलसिला अब थमने वाला नहीं है। इसे चरणबद्ध ढंग से जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेष नारायण त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुनील पांडेय, प्रमोद पांडेय, तुलसी तिवारी ‘कबीर’ वृजेश मिश्र, पं. सदानंद शर्मा, जय प्रकाश मिश्र, राजन तिवारी, आकाश पांडेय, मनमोहन तिवारी, अपूर्व शुक्ल, अभयदेव शुक्ल आदि ने विचार व्यक्त किए। उमेश पांडेय ‘मुन्ना’ राजेश मिश्र, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed