{"_id":"678de08d657ca7ccb20c58b7","slug":"boys-molest-a-student-in-front-of-the-college-in-jungle-kauria-area-of-gorakhpur-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कॉलेज के सामने बाइक सवार शोहदे ने की छात्रा से छेड़खानी, पहले गेट से निकलने का करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कॉलेज के सामने बाइक सवार शोहदे ने की छात्रा से छेड़खानी, पहले गेट से निकलने का करते रहे इंतजार
Mon, 20 Jan 2025 11:05 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:05 AM IST
सार
एक युवक बाइक लेकर कॉलेज गेट के सामने पहुंचता है। तभी एक छात्रा गेट से निकलती है और पूरब दिशा में खड़ी होकर घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगती है। तभी युवक बाइक लेकर छात्रा के सामने आ जाता है। यह देख छात्रा दूसरी दिशा में चली जाती है। ये पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
छेड़खानी।
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
क्षेत्र के एक महाविद्यालय के सामने बाइक सवार शोहदे ने एक छात्रा से छेड़खानी की। इसका वीडियो वायरल होने क बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों के कॉलेज के पास पुलिस तैनात करने की मांग की है। सीआे ने भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि अमर उजाला इस वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक लेकर कॉलेज गेट के सामने पहुंचता है। तभी एक छात्रा गेट से निकलती है और पूरब दिशा में खड़ी होकर घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगती है। तभी युवक बाइक लेकर छात्रा के सामने आ जाता है।
विज्ञापन
यह देख छात्रा दूसरी दिशा में चली जाती है। युवक फिर बाइक लेकर उसके सामने पहुंच जाता है। इस पर छात्रा पास के गांव की ओर जाने लगती है। युवक भी उसके पीछे जाने की कोशिश करत है, तो उसकी हरकतें देख रहे आसपास के लोग उसे रोक कर पूछताछ करने लगते हैं। इसके बाद युवक भाग जाता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय कॉलेज गेट पर पुलिस तैनात करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन