फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boy molested a Class 10 girl student by entering Home in Gulriha Gorakhpur

मनचले की जबरदस्ती: 10वीं की छात्रा से घर में घुसकर की छेड़छाड़, मां को धमकाया- शिकायत की तो बेटी को मार दूंगा

Sun, 02 Jul 2023 02:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दसवीं की छात्रा है। गांव का एक युवक बेटी पर बुरी नजर रखता है। स्कूल आते-जाते समय वह रास्ते में रोककर छेड़खानी व अश्लील बातें करता है।

विज्ञापन
Boy molested a Class 10 girl student by entering Home in Gulriha Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा से पहले रास्ते और फिर उसके घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोहदे ने छात्रा की मां को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो बेटी को जान से मार देगा। छात्रा की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दसवीं की छात्रा है। गांव का एक युवक बेटी पर बुरी नजर रखता है। स्कूल आते-जाते समय वह रास्ते में रोककर छेड़खानी व अश्लील बातें करता है। बुधवार को छात्रा को अकेला देख शोहदा उसके घर में घुस गया और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर पहुंची छात्रा की मां ने शोहदे को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शोहदे ने धमकी दी कि अगर किसी से यह बात बताई तो स्कूल जाते समय छात्रा को जान से मार देगा। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 एवं गुलरिहा पुलिस को दी। गुलरिहा पुलिस ने लिखित तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी ने इसके पहले भी बेटी से छेड़खानी की थी। तब आरोपी के गांव का होने की वजह से संभ्रांत लोगों और आरोपी के परिवार से शिकायत की गई थी। लोगों ने पंचायत की थी और आरोपी को समझाया भी था, लेकिन फिर से आरोपी ने छेड़खानी की। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed