{"_id":"5fd766368ebc3e3eb808b8e7","slug":"boy-killed-in-road-accident-by-bike-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Mon, 14 Dec 2020 06:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के बेलहर खुर्द चौराहे पर रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के सुपौली निवासी 18 वर्षीय रामसोहन चौधरी पुत्र रामसूरत चौधरी गांव के राजेश चौधरी पुत्र श्यामसुंदर के साथ अपने गांव से शादी में शामिल होने के लिए बेलहर खुर्द गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बेलहर खुर्द चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मेंहदावल भेजवाएं। जहां देखते ही डाक्टरों ने रामसोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजेश कुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक तीन भाइयों में राम सोहन सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने घायल राजेश चौधरी बाइक चला रहा था। जबकि मृतक रामसोहन चौधरी पीछे बैठा था। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।