{"_id":"61c309cc70e42776f41f9938","slug":"boy-killed-after-tractor-overturned-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: ट्रैक्टर पलटा, प्रधान के भतीजे की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: ट्रैक्टर पलटा, प्रधान के भतीजे की दबकर मौत
Wed, 22 Dec 2021 04:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 04:58 PM IST
सार
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
सड़क के किनारे पलटा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महदेवा नानकार नहर के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ग्राम प्रधान के भतीजे की दबकर मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आग्रह के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी बुधिराम गांव के प्रधान हैं। भाई शिवशरन का 17 वर्षीय पुत्र रामेश्वर चौरसिया मंगलवार को घर का ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कहीं गया था। देर शाम वह ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पर बानगंगा नहर पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में रामेश्वर उसी के नीचे दब गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई चुकी थी। किसी तरह से बाहर निकाला गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के आग्रह के बाद शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
गांव में छाया मातम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामेश्वर दो भाई है, वह छोटा था। मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव मातम छा गया। गांव के लोगों के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।