फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy jumped into Rapti river after posting a suicide note on social media

जानलेवा इश्क: सोशल मीडिया पर सुसाइड की पोस्ट डाल राप्ती नदी में कूदा जितेंद्र, अंत में मां-पिता का रखा ख्याल

Tue, 27 May 2025 09:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 27 May 2025 09:09 PM IST
सार

गगहा पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने नदी में कूदने से पहले अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस व इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट शेयर किया था। वीडियो में वह बोला रहा है कि मैं मरने जा रहा हूं।

विज्ञापन
boy jumped into Rapti river after posting a suicide note on social media
जितेंद्र निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गगहा इलाके में फेसबुक पर आत्महत्या की पोस्ट डालकर एक किशोर ने मंगलवार सुबह नौ बजे राप्ती नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम पहुंचकर नदी में किशोर की तलाश शुरू की। इसी बीच वहां पहुंची किशोर की मां ने भी नदी में छलांग लगाने की कोशिश की, जिन्हें एक सिपाही ने पकड़ लिया। वहां एकत्रित ग्रामीणों का कहना था कि प्रेम प्रपंच में किशोर ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

मां को नहीं पता बेटे ने क्यों की आत्महत्या
सेमरवासा के किशोर की मां सुराती देवी ने गगहा पुलिस को बताया कि जितेंद्र निषाद (16) मंगलवार सुबह अपनी साइकिल से घर से निकला था। थोड़ी देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि फेसबुक पर बेटे ने आत्महत्या करने की एक पोस्ट डाली है। खोजबीन कर रही थी, इसी बीच रकहट पक्के पुल पर राप्ती नदी में बेटे के डूबने की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सुराती देवी ने बताया कि बेटे ने यह कदम क्यों उठाया है, इस बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है। बेटा तो घर से रकहट जाने की बात कहकर निकला था। घर में बड़े बेटे शिवराज की शादी 29 मई को तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो शेयर कर बोला- मैं मरने जा रहा हूं...
गगहा पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने नदी में कूदने से पहले अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस व इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट शेयर किया था। वीडियो में वह बोला रहा है कि मैं मरने जा रहा हूं। मेरा घर सेमरवासा है। मेरे माता-पिता को कोई परेशान नहीं करेगा। इसके बाद मोबाइल पुल पर रखकर नदी में कूद गया। पुलिस का कहना है कि शाम छह बजे तक किशोर का कहीं पता नहीं चल पाया है। नदी में एसडीआरएफ टीम किशोर की तलाश में जुटी है। नदी में कूदने का कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed