{"_id":"5fe594368ebc3e3eb36774fd","slug":"boy-died-in-road-accident-during-going-with-friends-from-bike-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीन दोस्त, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे तीन दोस्त, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Fri, 25 Dec 2020 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
मृत धीरज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया के रामनाथ मुहल्ला निवासी धीरज शुक्ल (25) पुत्र मार्कंडेय शुक्ल की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटनी थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी मार्कंडेय शुक्ल देवरिया के रामनाथ मुहल्ले में मकान बनवाकर रहते हैं। उनके छह पुत्रों में धीरज सबसे छोटा था। वह गुरुवार की रात अपने तीन दोस्तों के साथ बुलेट से एक दोस्त को छोड़ने के लिए रुद्रपुर के तरफ जा रहा था। इस दौरान सदर कोतवाली के कतरारी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बुलेट विद्युत पोल में जा भिड़ा। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय धीरज की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस बाबत कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि सड़के हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिली है। शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।