{"_id":"6601755f09b99b87be0a0deb","slug":"boy-died-due-to-drowning-in-saryu-river-in-deoria-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में छाया मातम: सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ गया था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में छाया मातम: सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ गया था नहाने
Mon, 25 Mar 2024 06:31 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:31 PM IST
सार
देवरिया में सरयू नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय हर्ष सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हर्ष सिंह होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने गए। इस दौरान वह डूब गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरयू नदी में डूबने से एक हर्ष सिंह (13) की मौत हो गई। मौत सोमवार को होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के दौरान हुई। साथ गए लड़कों ने डूबने की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। होली का त्यौहार गांव में फीका हो गया।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के देवसियां गांव निवासी हर्ष सिंह (13) पुत्र रिंटू सिंह गांव के बच्चों के साथ होली खेलने के बाद गांव के समीप बह रही सरयू नदी में अपने तीन साथियों के साथ स्नान करने गया। स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। डूबने की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार सहित गांव में होली का त्यौहार मातम में बदल गया।
विज्ञापन
हर्ष दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह मईल के कैंब्रिज स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। दस दिन पहले गांव से गए हैं। मौत के बाद मां मनीषा व छोटे भाई अंश का रो रोकर बुरा हाल है। शाम को मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। लार पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन