फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bowling skills will be taught to players till March 24, coach Jwala Singh will provide batting training.

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चमिंडा वास, हुआ भव्य स्वागत

Sat, 21 Mar 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bowling skills will be taught to players till March 24, coach Jwala Singh will provide batting training.
गोरखपुर। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ढोेल-नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। चमिंडा वास ने कुछ बच्चों से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया।
विज्ञापन

चमिंडा वास के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी और आयोजक एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे ही पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। चमिंडा वास के साथ उनकी पत्नी बैडलीन डियालविस भी थीं। स्वागत से प्रसन्न चमिंडा ने बच्चों को निराश नहीं किया और गाड़ी रोककर उनसे हाथ मिलाया और ऑटोग्राफ भी दिया। इसके बाद वह होटल के लिए प्रस्थान कर गए। वह 24 मार्च तक प्रकाश नारायण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप में खिलाड़ियों को बॉलिंग के गुर सिखाएंगे। वहीं कोच ज्वाला सिंह बल्लेबाजी के टिप्स देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कैंप आयोजक डॉ. विनय सक्सेना, आनंद पाल सिंह, सुजीत सिंह, विक्रवादित्य गौर, अनुप जासवाल, आईपीएल खिलाड़ी अनुनय सिंह, आशीष सिंह, सौरभ केसरवानी, प्रतीक, कृष्णपाल सिंह व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed