फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Both officials termed the allegations baseless.

Gorakhpur News: जेई-एसडीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप, एमडी से की शिकायत

Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Both officials termed the allegations baseless.
गोरखपुर। बिजली निगम के एक जेई और एसडीओ पर कार्यदाई संस्था के संचालक ने मेजरमेंट और भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। भदोही की फर्म मेसर्स संकट मोचन इलेक्ट्रिकल्स के संचालक राजेश मौर्य ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि विद्युत वितरण खंड कैंपियरगंज में बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत आवंटित सभी कार्यों के साथ अतिरिक्त कार्य भी समय पर पूरे कर दिए गए। इसके बावजूद अब तक न तो कार्यों का मेजरमेंट किया गया और न ही भुगतान जारी किया गया। आरोप है कि संबंधित नोडल जेई और एसडीओ मेजरमेंट व भुगतान के एवज में अनुचित धनराशि की मांग कर रहे हैं। रिश्वत नहीं देने पर भुगतान लंबित रखा गया है। शिकायतकर्ता ने कैंपियरगंज उपकेंद्र पर तैनात जेई की लंबे समय से एक ही सर्किल में तैनाती पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जेई राकेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संस्था के सभी कार्यों का मेजरमेंट एक माह पहले ही किया जा चुका है। एसडीओ ने भी कहा कि सभी बिल अधिशासी अभियंता कार्यालय भेजे जा चुके हैं और शिकायत में लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed