{"_id":"5e4153d78ebc3ee5a46de656","slug":"born-baby-dead-body-found-pond-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तालाब में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तालाब में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई
Mon, 10 Feb 2020 06:30 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के करनपुरा में पोखरे में उतराया नवजात बच्ची का शव मिला। उसे जन्म होते ही फेंका गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस नवजात के पाए जाने का केस दर्ज नहीं किया है जबकि इस प्रकरण को लेकर डीजीपी ने गाइड लाइन जारी किया था और एसएसपी के आदेश पर इसके पहले दो केस दर्ज भी किए जा चुके है।
जानकारी के मुताबिक करनपुरा गांव के पोखरे किनारे कुछ लोग गए थे और उतराया हुआ नवजात का शव देखा। नवजात बच्ची के पाए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम तो भेजा लेकिन केस दर्ज करने की कार्रवाई नहीं की है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मरी बच्ची पैदा होने पर फेंका गया है या फिर किसी ने जिंदा ही उसे फेंक दिया था। एसओ देवेंद्र लाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए नवजात का शव भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।