फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BOP Commander SI shoots himself in maharajganj

महराजगंज: बीओपी कमांडर एसआई ने खुद को गोली उड़ाया, अधिकारियों ने कहा- पारिवारिक समस्या था परेशान

Wed, 26 Aug 2020 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
BOP Commander SI shoots himself in maharajganj
एसएसबी 66वीं वाहिनी बीओपी। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में एसएसबी 66वीं वाहिनी बीओपी बैरिया बाजार में तैनात कमांडर एसआई विश्वजीत ने बिस्तर पर ही बुधवार की सुबह अपने असलहे गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आज सुने दौड़कर आसपास के लोग उसके पास गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर एसएसबी के उच्चाधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कमांडर एसआई विश्वजीत हमीरपुर हिमांचल प्रदेश का रहने वाले थे। एसएसबी सूत्रों के अनुसार वह पारिवारिक समस्या से परेशान रहते थे। कई दिनों से वह लोगों से कम बातचीत कर रहे थे। बुधवार की सुबह वह बिस्तर पर थे। अपने असलहे से गले में सटाकर गोली मार ली। जिससे गोली गले को छेदते हुए निकल गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कंपनी के कार्यवाहक कमांडेंट जीललाल मौके पर पहुंचकर पूरे घटक्रम के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने इसकी जानकारी एसडीएम रामसजीवन मौर्य और सीओ रणविजय सिंह को दी। एसएसबी 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंड जीतलाल ने बताया कि बीओपी कमांडर एसआई विश्वजीत अपने ही हथियार से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि उनके द्वारा ऐसा कदम क्यों की उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नौतनवां राम सजीवन मौर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। सीओ नौतनवां रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में परिवारिक समस्या को लेकर आत्महत्या करने का तथ्य सामने आया है। इसके अलावा कुछ सटीक कह पाना मुश्किल है। सभी तथ्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed