{"_id":"65a5a9c07779cef0cb050b36","slug":"book-fair-culture-along-with-literature-became-the-choice-of-youth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-434190-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक मेला : साहित्य के साथ संस्कृति बनी युवाओं की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक मेला : साहित्य के साथ संस्कृति बनी युवाओं की पसंद
Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में लगे पुस्तक मेले में कल्पना, साहित्य और आध्यात्म से जुड़ी किताबों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। टेक्नोलाॅजी और सोशल मीडिया की वजह से युवा पीढ़ी किताबों से दूर हो रही थी। पिछले कुछ समय से युवाओं का रुझान किताबों की ओर तेजी से बढ़ा है और वे पढ़ने के साथ ही लिखने में भी आगे आ रहे हैं। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पुस्तक मेले में युुवाओं को साहित्य और आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकें काफी ज्यादा पसंद आ रहीं हैं।
पुस्तक मेले में पहले पांच दिनों में बड़ी संख्या में युवाओं ने खरीदारी की है। युवा पाठकों की पहली पसंद साहित्य, आध्यात्म और काल्पनिक किताबें रहीं। सुबह से लेकर शाम तक लोग अपनी पसंद की पुस्तकों को खरीद रहे।
15 लाख की बिकीं किताबें
पुस्तक मेले के संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि पहले पांच दिनों में लगभग 15 लाख की किताबें बिक गई हैं। इस बार लोगों में किताबों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खास करके युवा पाठक बड़ी संख्या में आकर मनपसंद किताबों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवाओं को साहित्य और आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकें काफी पसंद आ रही हैं। गीता प्रेस के स्टाल पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां हर उम्र के लोग धार्मिक किताबों को खरीद रहे हैं।