{"_id":"5f9bec094ba29279be458c03","slug":"bone-disease-patients-started-growing-in-hospitals-as-soon-as-cold-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड शुरू होते ही बढ़ने लगे हड्डी रोग के मरीज, जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड शुरू होते ही बढ़ने लगे हड्डी रोग के मरीज, जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव
Fri, 30 Oct 2020 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियां शुरू होते ही अस्पतालों में हड्डी रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। पहले के मुकाबले इन दिनों जिला अस्पताल में हड्डी के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में विभिन्न जोड़ों में दर्द के साधारण मरीजों समेत गठिए के रोगी भी शामिल हैं। गठिए की बीमारी से ग्रस्त लोगों की ठंड बढ़ते ही परेशानी बढ़ने लगती है। जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन, विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हड्डी रोगी मरीजों को ठंड से बचाव करना होगा।
विज्ञापन
बताया कि लोगों को घुटने की कैप, ग्लव्स और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि जोड़ पर सीधी ठंडी हवा नहीं लगे। क्योंकि जोड़ों पर ठंडी हवा लगने से हड्डी रोग के मरीजों का दर्द बढ़ता है। तेज दर्द होने पर मरीज बेचैन होने समेत अनिद्रा का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अधिक ठंड होने पर पचास वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस आयु वर्ग के लोगों में हड्डियों व जोड़ों में अधिक दर्द की शिकायत रहती है। घुटने में दर्द व हड्डी रोग के मरीजों को क्यू ड्रिल आइसोमेट्रिक क्वाड्राइसेप्स व्यायाम भी सुझाया जाता है। ठंड अधिक होने पर नसों में रक्त स्त्राव की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और इस कारण दर्द अधिक बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
इसके लिए डॉक्टर मरीजों को अक्सर व्यायाम, प्राणायाम सुझाते हैं। निरंतर व्यायाम करने से दर्द में आराम मिलता है। इस संबंध में फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ. रविंद्र ओझा ने बताया कि ठंड में मरीजों की संख्या हर वर्ष अधिक रहती है।
ऐसे करें बचाव
- व्यायाम करें।
- पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी लें।
- चोट लगने से स्वयं को बचाएं।
- कीमोथेरपी या फ्रेक्चर से होने वाले दर्द को ठीक होने में समय लगता है, इस कारण प्रभावित हिस्से को बचाकर रखें और अधिक हिलाए नहीं।
- डॉक्टर द्वारा सुझाया गया विशेष व्यायाम, प्राणायाम करें।