फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bollywood singer sonu Nigam says no scope return 40 lakhs fees in gorakhpur mahotsav

गोरखपुर महोत्सव की फीस वापसी पर बोले सोनू निगम, 'रुपये लौटने की कोई गुंजाइश नहीं'

Sat, 22 Feb 2020 03:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Bollywood singer sonu Nigam says no scope return 40 lakhs fees in gorakhpur mahotsav
सोनू निगम। (file) - फोटो : file photo
मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम ने एक बयान जारी कर गोरखपुर महोत्सव में प्रस्तुति ने दे पाने को लेकर उपजे विवाद पर शुक्रवार को अपना पक्ष रखा है। साथ ही समिति को दो टूक जवाब देते हुए पूरी फीस वापस करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि महोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम स्थगित किया गया। ऐसे में प्रस्तुति देने वाले कलाकार के फीस वापस करने की कोई गुंजाइश नहीं बनती है। यह कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


महोत्सव के तहत 13 जनवरी को आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट को एक दिन बढ़ाकर 14 जनवरी कर दिया गया था। उस दिन दूसरी जगह कार्यक्रम प्रस्तावित था। ऐसे में प्रस्तुति देना उनके लिए संभव नहीं था। जहां तक रही फीस वापसी की बात तो प्रस्तुति में इंजीनियर, संगीतकार, टेक्निशियन आदि भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम टलने से उन्हें उस दिन कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं मिल सका। बावजूद इसके समिति के सामने 50 फीसद फीस और अगली प्रस्तुति में धनराशि को समायोजित करने का विकल्प रखा गया था। समिति ने दोनों ही विकल्पों को ठुकरा दिया। यह मामला यहीं पर समाप्त होता है।


 दो दिन पहले जारी हुआ नोटिस
 
दो दिन पहले महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने फीस वापसी के लिए सोनू निगम को नोटिस जारी किया है। ऐसा न करने पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed