{"_id":"68cc5e813eba6000fa0900dc","slug":"body-of-man-drowned-in-danda-river-not-found-search-continues-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1007-159937-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंडा नदी में डूबे व्यक्ति का नहीं मिला शव, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंडा नदी में डूबे व्यक्ति का नहीं मिला शव, तलाश जारी
Fri, 19 Sep 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा निवासी लाल बिहारी (52) का शव डंडा नदी में बृहस्पतिवार को तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। लाल बिहारी बुधवार को नेपाल के पिपरहवा गांव से लौटते वक्त डंडा नदी में डूब गए। संपतिहा चौकी पुलिस और एसएसबी की टीम उसी दिन से शव ढूंढने में जुट गई। नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
बताया जा रहा है कि लाल बिहारी नेपाल के गांव पिपरहवा से लौटते वक्त भारत-नेपाल सीमा की उफनाई डंडा नदी तैर कर पार करने की कोशिश में डूब गए। बताया गया कि कुछ दूर से सिड्डी और विजय पासवान ने उन्हें नदी में उतरने से मना किया, लेकिन लाल बिहारी उनकी बात अनसुनी करके नदी में कूद पड़े।
संपतिहा चौकी इंचार्ज जयहिंद ने बताया कि 26 वीं बटालियन पीएसी की टीम मोटरबोट से शव खोज रही है। संवाद