{"_id":"6aee45730a65842fa6046048","slug":"body-of-elderly-man-missing-for-three-days-found-in-a-water-filled-pit-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1510809-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दिन से लापता वृद्ध का पानी भरे गड्ढे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दिन से लापता वृद्ध का पानी भरे गड्ढे में मिला शव
Sat, 07 Nov 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
उरुवा बाजार। थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 60 वर्षीय भुआल का शव शुक्रवार सुबह उरुवा-धुरियापार मार्ग के किनारे दुघरा शहीद गेट के पास पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। वह तीन दिन से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, भुआल तीन दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। वह नशे के आदी थे। इसी वजह से परिजन को लगा कि वह कहीं गए होंगे और वापस आ जाएंगे। इस कारण परिवार की ओर से पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना भी नहीं दी गई थी।
थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि वृद्ध के घर से गायब होने की कोई सूचना परिजन की ओर से थाने में नहीं दी गई थी। शुक्रवार सुबह दुघरा शहीद गेट के पास पानी भरे गड्ढे में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया है। भुआल के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। संवाद