फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of a youth from Lakhimpur Kheri found near the railway track

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे लखीमपुर खीरी के युवक का मिला शव

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth from Lakhimpur Kheri found near the railway track
कैंपियरगंज। थानाक्षेत्र के महावनखोर स्टेशन के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। युवक लखीमपुर खीरी का रहने वाला मंगरू साहनी (30) है। उसके जेब से मिले आधार कार्ड से इसकी पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात एक ग्रामीण ने महावनखोर स्टेशन से आगे करमहवां गांव से पहले रेल पटरी के किनारे युवक का शव देखा। उसने स्टेशन कर्मियों और डायल 112 पर इसकी सूचना दी। बुधवार सुबह कैंपियरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान लखीमपुर खीरी के मैलानी इंदिरानगर निवासी मंगरू साहनी (के रूप में हुई। पैंट की जेब से गोरखपुर से लखीमपुर खीरी का रेल टिकट भी बरामद हुआ है। पुलिस यह जांच रही है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या कोई और कारण है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। आने के बाद उनसे युवक के संबंध में पूछताछ की जाएगी। तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed