{"_id":"6874b59d8be60cf3e5026c45","slug":"body-of-a-newly-married-woman-was-found-hanging-inside-the-room-in-gorakhpur-case-has-been-filed-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाय पिलाया और खुद पिया...थोड़ी देर बाद कमरे में झूलता मिला नव विवाहिता का शव- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाय पिलाया और खुद पिया...थोड़ी देर बाद कमरे में झूलता मिला नव विवाहिता का शव- केस दर्ज
Mon, 14 Jul 2025 01:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:16 PM IST
सार
पति ने बताया कि शनिवार देर शाम प्राची ने सबको चाय बनाकर पिलाया और खुद भी पी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद वह दरवाजा खोलने गए तो भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो रोशनदान की तरफ से कमरे में झांका। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : मेटा एआई
विस्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा के मंझरिया में शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालत में नव विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। उसका शव रोशनदान में साड़ी के सहारे लटकता मिला। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पति और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी निवासी मालती देवी ने अपनी बेटी प्राची विश्वकर्मा (22) की शादी बीते 25 अप्रैल को गगहा क्षेत्र के मंझरिया निवासी संदीप विश्वकर्मा से की थी। संदीप वेल्डिंग का मिस्त्री है और उसके पिता कारपेंटर हैं। पति ने बताया कि शनिवार देर शाम प्राची ने सबको चाय बनाकर पिलाया और खुद भी पी।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद वह दरवाजा खोलने गए तो भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो रोशनदान की तरफ से कमरे में झांका। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। प्राची को फंदे से उतार निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व प्राची के मायके वालों काे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बेटी के ससुराल पहुंची मां मालती देवी ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी सुशील चौरसिया ने बताया कि मालती देवी की तहरीर पर संदीप विश्वकर्मा, ससुर सुधाकर विश्वकर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।