{"_id":"6694742b7920e9bb1a029b2c","slug":"blocked-to-demand-arrest-of-murderers-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1017-621442-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के अलीनगर में शनिवार रात चाकू गोदकर रोहित को मौत के घाट उतार दिया गया था। रविवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अलीनगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी मोबाइल से बात कर परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। करीब आधे घंटे जाम लगा रहने से आवागमन प्रभावित रहा।
अलीनगर के कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे के आस-पास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बरात देख रहा था। इसी बीच बरात में शामिल कुछ मनबढ़ों ने दोनों पर चाकू और भुजाली से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम कराकर शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। वे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर से निकले। इस बीच आक्रोशित लोगों ने अलीनगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी, कोतवाल विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ थी नाराजगी
अलीनगर चौराहे पर शव रख कर जाम लगाने वाले परिजन व मोहल्ले वालों में घटना के बाद स्थानीय पार्षद, विधायक समेत किसी भी जनप्रतिनिधि के नहीं आने पर आक्रोश व्याप्त दिखा। ग्रामीण विधायक से मोबाइल पर वार्ता के दौरान भी उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। बाद में उन्होंने शहर से बाहर होने का हवाला देकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उनका आक्रोश शांत हुआ।
थाने में बैठाए आरोपियों के ताव दिखाने का आरोप
अलीनगर चौराहे पर रोहित का शव रख जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देती रही। इसपर मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि जिन आरोपियों को पकड़ कर थाने में बैठाया गया है। उनके पहुंचने पर वे ताव दे रहे हैं। इसपर कोतवाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।