फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Block chief mafia sudhir singh became Jila badar From Gorakhpur

ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह हुआ जिला बदर, अब छह महीने तक नहीं आ सकता गोरखपुर

Mon, 07 Dec 2020 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Dec 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Block chief mafia sudhir singh became Jila badar From Gorakhpur
ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पिपरौली से ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। गोरखपुर पुलिस माफिया को साथ लेकर देवरिया गई और वहां की पुलिस के हवाले कर दिया। अब सुधीर छह महीने तक गोरखपुर में नहीं आ सकता। हालांकि, इसके पहले उसकी संपत्ति जब्त के आदेश का पालन आज तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर एल्युमीनियम फैक्ट्री के पास के रहने वाले माफिया सुधीर सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर के लिए डीएम के पास फाइल भेजी गई थी। जिला बदर की अनुमति मिलने के बाद चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक रमेश चंद्र उपाध्याय हमराही राजकुमार के साथ रविवार को सुधीर सिंह को साथ लेकर देवरिया थाने गए और शाम 7.48 बजे देवरिया पुलिस को सुपुर्द कर दिए। माफिया सुधीर पर 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस की रिपोर्ट पर संपत्ति जब्त करने का आदेश हुआ था, मगर सुधीर की जगह पुलिस ने ट्रांसपोर्टर सुधीर सिंह के वाहनों का नंबर दे दिया था, जिससे कार्रवाई रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर की परेशानी नहीं हुई कम
पुलिस की हीलाहवाली के कारण माफिया की जगह मिलते-जुलते नाम के ट्रांसपोर्टर सुधीर सिंह के वाहनों को जब्त कर लिया गया था। धीरे-धीरे तीन महीने से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। ट्रांसपोर्टर अब भी पुलिस प्रशासन और आरटीओ के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, जिस पर कार्रवाई होनी थी उस पर नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed