फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Black money is being spent in casino-gold.

Gorakhpur News: कसीनो-गोल्ड में खपा रहे ब्लैक मनी

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Black money is being spent in casino-gold.
महराजगंज। भारत से नेपाल सोने की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। सोना तस्करों का सिंडिकेट इससे अर्जित ब्लैक मनी नेपाल के कसीनो और गोल्ड में खपा रहे हैं। इस धंधे में बॉर्डर एरिया के कुछ लोगों को चुना भी लग गया है, लेकिन कार्रवाई की डर से किसी ने मुंह नहीं खोला।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र से सटे रूपनदेही जिले के एक दर्जन कैसिनों सरहद पर अपनी यातायात सेवा के माध्यम में ब्लैक मनी को आसानी से कैसिनो तक पहुंचा रहे हैं। कैसिनो जाने के दौरान उक्त वाहन को भारत व नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां चेक नहीं करती हैं।
विज्ञापन

ठीक उसी तरह कैसिनो की यातायात सेवा से नकदी नेपाल से भारतीय सीमा तक पहुंचाई जा रही है। नेपाल के कैसिनों में भारतीय मुद्रा का असीमित भंडारण है। जहां से भारत के गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली और राजस्थान हुंडी कारोबारी करोड़ों रुपये का लेनदेन कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से नेपाल और बांग्लादेश पहुंच रहा सोना : चमचमाते सोने का काला कारोबार काफी बड़ा है। अब भारत में सोना सस्ता है जिसके बाद सोना अब भारत से नेपाल और बांग्लादेश पहुंच रहा है।
सोने की तस्करी में न सिर्फ लाखों-करोड़ों का खेल हो रहा है, बल्कि कालाधन खपाने का यह बड़ा जरिया भी बन गया है। सूत्रों की माने तो कालाधन, हवाला और तस्करी के इस खेल में बड़े-बड़े लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। सोना नेपाल पहुंचाने के बाद भुगतान हवाला के जरिए किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सोने की तस्करी में शामिल धंधेबाज दोहरा फायदा कमा रहे हैं। एक तो कालाधन इसमें आसानी से खपाया जा रहा है दूसरे मुनाफे की रकम भी मोटी है, जिसमें 25 प्रतिशत कमीशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed