फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will run public relations campaign on Gorakhpur amendment law in Gorakhpur

गोरखपुर में नागरिकता संशोधन कानून पर फिर जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

Thu, 30 Jan 2020 12:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
BJP will run public relations campaign on Gorakhpur amendment law in Gorakhpur
कार्यशाला को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
 नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा एक बार फिर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसका दूसरा चरण एक से 10 फरवरी तक चलेगा। हर भाजपा नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क कर सीएए का फायदे गिनाएंगे। कानून की पुस्तक भी भेंट करेंगे। साथ ही मोबाइल नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल करवाकर समर्थन पर मुहर लगवाएंगे।
विज्ञापन



बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सीएए पर विपक्ष ने भ्रम फैलाया है। पहले चरण में अभियान चलाकर इसे दूर किया गया है। एक फरवरी से दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा की केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35 ए, तीन तलाक जैसे मुद्दों का समाधान किया। अयोध्या में राम मंदिर भी बनने वाला है। सीएए देश, समाज हित में है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नया कानून नागरिकता प्रदान करने वाला है।
विज्ञापन


इससे किसी धर्म, जाति के लोगों की नागरिकता नहीं जाएगी। यह सब जानते भी हैं लेकिन विपक्ष की जाल में फंसकर सब भूल जाते हैं। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की और सीएए पर जागरूकता   अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, डॉ. सत्या पांडेय, विश्वजितांशु सिंह आशु, विनोद पांडेय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र पाल, अच्युतानंद शाही, राजीव रंजन अग्रवाल, वीरेंद्र भारती, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्र, नगर निगम के उपसभापति अजय राय, डॉ. गिरिजेश दत्त पांडेय और डॉ. शोभित श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 

हर बूथ पर श्रद्धांजलि सभा


केंद्र और यूपी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी भी जनता को देनी है। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस दिन सभी बूथों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
 
भाजपा का ध्यान बूथ, सेक्टर और मंडल स्तरीय संगठन पर

प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा भी की। साथ ही कहा कि संगठन का ध्यान बूथ, सेक्टर और मंडल पर है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को मेहनत का फल मिलता है। सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर पहुंचता है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को सभी मंडलों में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed