फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP to demonstrate its strength through a foot march; 30,000 party workers will participate.

Gorakhpur News: भाजपा पदयात्रा में दिखाएगी ताकत 30 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

Wed, 28 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
BJP to demonstrate its strength through a foot march; 30,000 party workers will participate.
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी एक नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से अपनी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगी। इस पदयात्रा में गोरखपुर क्षेत्र के सभी बारह जिलों से लगभग तीस हजार कार्यकर्ता, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह यात्रा कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के विरोध में है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने पदयात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होगी। यह यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर तक जाएगी।
विज्ञापन

पदयात्रा शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के एक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उनका नाम जल्द ही तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई थी। बताया कि इस पदयात्रा में गोरखपुर क्षेत्र के सभी बारह जिलों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। लगभग तीस हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जो पार्टी की एकजुटता और जनाधार को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में रैली के जरिये युवाओं को गुमराह करके अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्राएं निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed