फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh visit in Basti mahotsav basti

यूपी: बस्ती महोत्सव में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पंजाब में शरण पा रहे गुंडे-माफिया

Fri, 19 Feb 2021 06:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh visit in Basti mahotsav basti
बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों से लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बस्ती महोत्सव के मंच से कहा कि प्रदेश में गुंडे-माफिया अब सड़कों पर नहीं दिखते। उन्हें पंजाब में शरण लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


बस्ती महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पर अब लाठी नहीं, बल्कि हेलीकाप्टर से फूल बरसते हैं। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से उनकी तुलना की।
विज्ञापन


कहा कि शिवाजी ने मानवता के मूल्यों को प्राथमिकता दी और भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी देश को आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करता, क्योंकि उनके मन में देश की जनता के लिए दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर का निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि क्या किसी और में यह दम था कि राम मंदिर का निर्माण करता। यह मोदी की ही बदौलत संभव हुआ। मोदी और योगी के मन में भगवान राम के प्रति सम्मान है, जिसका प्रतिफल है कि देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है।

 

छह बातों का दिलाया संकल्प

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा और बसपा के सरकार में गुंडे-माफिया सड़कों पर एके-47 लेकर घूमते थे। बेटियों का दिनदहाड़े अपहण हो जाता था। अब योगी सरकार ऐसे गुंडों-माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवा रही है। गुंडों-माफिया को उत्तर प्रदेश से बाहर भागना पड़ा है। उन्हें अब पंजाब में शरण मिल रही है।

उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। सत्तर साल तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाले दल के समय में एक रुपये ऊपर से चलता था तो नीचे तक पहुंचने में बड़े हिस्से का बंदरबांट हो जाता था। अब किसानों और योजनाओं के लाभार्थियों के खाते पूरी रकम पहुंच रही है। कहीं बंदरबांट नहीं हो रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने बस्ती की जनता के दिलों को छू लेने वाले छह ऐसे संकल्प दिलाए, जिस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। उन्होंने कहा कि संकल्प लीजिए कि बेटे-बेटी से गुटखा नहीं मंगवाएंगे। खर्चों में कटौती करके बच्चों को पढ़ाएंगे। ईमानदार और महीने में एक बार गांव में रामनाम का जाप कराने वाले नेता को वोट देंगे। शराब बांटने वाले को वोट नहीं देंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे और पत्नी का सम्मान करेंगे। कहा कि जिस घर में माता-पिता की सेवा होती है और पत्नी का सम्मान होता है, वहां सदैव लक्ष्मी का वास होता है।

चाय बेचने वाले ने दी सेहत की गारंटी
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का खाका पेश किया। आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि देश के गरीबों को अब कैंसर से लेकर कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये मिल रहे हैं। गरीबों का यह दर्द चाय बेचने वाला ही समझ सकता है। बस्ती जिले के सिरका का उन्होंने जिक्र किया। कहा कि सिरके ने इस जिले को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed