Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP-SP workers face to face at Kachari intersection, loud sloganeering

Gorakhpur News: कचहरी चौराहे पर भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP workers face to face at Kachari intersection, loud sloganeering
कचहरी चौराहे पर भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी
विज्ञापन

दोनाें समर्थक के उग्र तेवर देख पुलिस ने रस्सी से की घेराबांदी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के नामांकन के चौथे दिन कलेक्ट्रेट के आसपास गहमागहमी बढ़ गई। दोपहर करीब 12 बजे नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान व सपा की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थक कलेक्ट्रेट चौक के पास आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। पुलिस ने बीच में खड़ा होकर रस्सी का घेरा बनाया और वहां से अलग हटाया। प्रत्याशी के आने के बाद समर्थक चले गए।

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक माहौल गरम हो गया। भाजपा सांसद कमलेश पासवान नामांकन करने गए। उनके समर्थक उत्साहित होकर नारे लगा रहे थे। इसी बीच सपा प्रत्याशी काजल निषाद भी नामांकन करने पहुंची। उनके इंतजार में समर्थक कलेक्ट्रेट चौराहे के पास पहुंच गए।दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। समर्थक नारे-नारे लगाते करीब पहुंच गए। उनके उग्र तेवर को देख पुलिस का हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया और बीच रस्सी लगाकर एक घेरा बना दिया। माइक से शांति बनाने की अपील की जाने लगी। लेकिन, कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक शोर शराबा चलता रहा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान नामांकन बाहर निकल आए। उनके साथ समर्थक चले गए। कुछ देर बाद काजल निषाद भी आ गई। उनके समर्थक भी नारे लगाते हुए साथ गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed