{"_id":"60e693ffd5b3e96a8b1bf01f","slug":"bjp-simplified-caste-and-social-equation-on-pretext-of-block-pramukh-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: मिशन 2022 में सपा की मुहिम फेल करने में जुटी भाजपा, ऐसे बनाया जातीय व सामाजिक समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: मिशन 2022 में सपा की मुहिम फेल करने में जुटी भाजपा, ऐसे बनाया जातीय व सामाजिक समीकरण
Thu, 08 Jul 2021 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 PM IST
सार
ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों में ओबीसी का प्रतिनिधित्व 50 फीसदी, अनारक्षित श्रेणी की चार सीटों से भी ओबीसी प्रत्याशी, सपा की मुहिम को फेल करने में जुटी पार्टी।
विज्ञापन
सपा व भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुरी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के बहाने भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव का जातीय व सामाजिक समीकरण भी साधा है। इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। चार विकास खंड ऐसे हैं, जहां से यादव प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी का संदेश साफ है, भाजपा में सबका सम्मान है। इसी नीति से आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुकाबला सपा से माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि सपा ओबीसी मतदाताओं के सहारे यूपी में दोबारा सरकार बनाने का दम भर रही है। भाजपा इसी दावे की हवा निकालने में जुटी है। मिशन 2022 को देखते हुए ही पार्टी जातीय-सामाजिक समीकरण दुरुस्त कर रही है। गोरखपुर के 20 विकास खंडों से जिन 20 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है, उनमें से 10 ओबीसी से हैं। यह कुल पदों की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। अनारक्षित श्रेणी में शामिल चार विकास खंडों से भी ओबीसी प्रत्याशी उतारे गए हैं।
विज्ञापन
इसमें कैंपियरगंज, पाली, पिपरौली और सरदारनगर विकास खंड शामिल हैं। पार्टी ने पिपरौली से दिलीप कुमार यादव तो सरदार नगर से शशिकला यादव को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सपा यादवों को अपना कैडर वोटर बताती है लेकिन ऐसा नहीं है। दिलीप कुमार यादव भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। मंडल स्तरीय संगठन में अच्छा काम करते हैं। इनका इनाम पार्टी ने दिया है। शशिकला यादव भी पुरानी भाजपाई हैं। ओबीसी के लिए आरक्षित जंगलकौड़िया से ब्रजेश यादव भाजपा प्रत्याशी हैं। ब्रजेश भी पुराने भाजपाई हैं।
विज्ञापन
सैंथवार बिरादरी को भी साधा
ब्लॉक प्रमुख के बहाने भाजपा ने सैंथवार वोटबैंक को भी साधा है। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार के बेटे शशि प्रताप सिंह को पाली से तो दर्जा प्राप्त मंत्री की बहू रेखा सिंह को भटहट से टिकट दिया गया है। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि पिपराइच, सहजनवां व गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सैंथवार मतदाताओं की संख्या अच्छी है। लिहाजा, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बहाने बड़े वोट बैंक को साधा गया है।
निषादों को प्रतिनिधित्व नहीं
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने निषादों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद ने भटहट से दावेदारी की थी लेकिन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की बहू को टिकट मिल गया। इससे समाज के तमाम लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि गोरखपुर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में करीब साढ़े पांच लाख निषाद मतदाता हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निषादों की अनदेखी ठीक नहीं है। आगे विधानसभा चुनाव है। निषादों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था।
ये हैं ओबीसी प्रत्याशी
कैंपियरगंज (अनारक्षित) अश्विनी जायसवाल
खोराबार (ओबीसी) शिव प्रसाद जायसवाल
जंगलकौड़िया (ओबीसी) ब्रजेश यादव
पाली (अनारक्षित) शशि प्रताप सिंह सैंथवार
पिपराइच (ओबीसी) जनार्दन जायसवाल
पिपरौली (अनारक्षित) दिलीप कुमार यादव
ब्रह्मपुर (ओबीसी) सुमन
भटहट (ओबीसी) रेखा सिंह सैंथवार
भरोहिया (ओबीसी) सुनीता सिंह
सरदारनगर (अनारक्षित) शशिकला यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सामाजिक संतुलन बनाया गया है। इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। आगमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।