फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP regional president inspected the SIR campaign

Gorakhpur News: एसआईआर अभियान का भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Tue, 20 Jan 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP regional president inspected the SIR campaign
- शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में पहुंचे सहजानंद राय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सोमवार को शहर व ग्रामीण विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों, शक्ति केंद्रों व बूथों पर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और कई मतदाताओं से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान में एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। घर-घर जाकर शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों के फॉर्म भरवाए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं एवं पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों तक विशेष रूप से पहुंच बनाएं।
विज्ञापन

सहजानंद राय ने गोरखपुर शहर विधानसभा के मालवीय नगर मंडल, बिस्मिल नगर, दीनदयाल नगर, गोरक्षनगर मंडल व ग्रामीण विधानसभा के गीता नगर मंडल, मिर्जापुर व भौवापार मंडल के शक्ति केंद्र पिछौरा के बूथों पर पहुंच कर अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed