फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP regional election office inaugurated in Gorakhpur

गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी बोले, भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी, फिर बनेगी सरकार

Thu, 16 Dec 2021 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में एतिहासिक काम हुए हैं। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां निशुल्क टीका लग रहा है।

विज्ञापन
BJP regional election office inaugurated in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व फिर सरकार बनेगी। द्विवेदी ने बुधवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय से गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल की 62 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में एतिहासिक काम हुए हैं। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां निशुल्क टीका लग रहा है। 80 करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन मिल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण ऐसी उपलब्धि है, जिसका इंतजार भाजपा कार्यकताओं को वर्षों से था। कहा कि पिछली सरकार में गुंडाराज व भ्रष्टाचार था। इसके बावजूद अखिलेश यादव फिर सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं। इस दल के नेता धमकी तक दे रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार के नाम बड़ी उपलब्धि है। गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में विकास हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की 62 में से 55 विधानसभा सीटें जीतनी हैं। प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनानी है।
विज्ञापन


इस मौके पर जयप्रकाश निषाद, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, संजीव राय, विश्वजीतांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, रणजीत राय बड़े, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, रमेश गुप्ता, रणविजय शाही, इंदर मणि उपाध्याय, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्र, गौरव तिवारी, पदमा गुप्ता, अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, रूपेश गुप्ता, अष्टभुजा श्रीवास्तव, सिद्धांतों घोष, मनोज त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह राही, अमितेश्वर पांडे, छोटे लाल पासवान, आनंद अग्रहरि, शशिकांत सिंह, पंकज जायसवाल, अजय मणि त्रिपाठी, अनुपमा पांडे, अनादि प्रिय पाठक, पीयूष मिश्रा, विपुल त्रिपाठी, शिवम पांडेय, अनुभव बाजपेई, दिव्यप्रताप सिंह, समीर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, वरुण चौरसिया, अवधेश अग्रहरि व रत्नेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ से पहले राहुल सिंह और अभिषेक सिंह की अगुवाई में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सतीश सोनकर, आनंद गुप्ता, अविनाश चौहान, विजय यादव, उमेश चौधरी, जय प्रताप, सौरभ राय, विवेक राज, दीपक शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, सदानंद शर्मा, आनंद सिंह, अमित यादव, राहुल सोनकर, शंभू यादव, आकाश गुप्ता, सोनू चौहान, गोलू सोनकर, अमित सिंह, मनीष सिंह, सुनील सिंह, राकेश सिंह, मणिकांत सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed