फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP regional committee announced Chairman Dr. Dharmendra Singh announced 31-member committee

भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी का एलान, अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने 31 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की

Tue, 17 Nov 2020 12:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
BJP regional committee announced Chairman Dr. Dharmendra Singh announced 31-member committee
भाजपा - फोटो : पीटीआई

भाजपा से क्षेत्रीय अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल पाने वाले डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित क्षेत्रीय कमेटी सोमवार देरशाम घोषित कर दी। यही कमेटी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। गोरखपुर क्षेत्र में ही विधानसभा की 62 सीटें हैं। सभी पदाधिकारी व सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा में भाजपा ने जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का खास ख्याल रखा है। अध्यक्ष को छोड़ दिया जाए तो 31 सदस्यीय नई कमेटी में अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 10 पदाधिकारी व सदस्य बनाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री शिवनाथ चौधरी को मुख्य इकाई का क्षेत्रीय मंत्री बना दिया गया है। 'भगवान परशुराम' के वंशज यानी ब्राह्मणों पर जबरदस्त भरोसा जताया गया है।
विज्ञापन


नई टीम में छह ब्राह्मण पदाधिकारी, सदस्य बनाए गए हैं। क्षेत्रीय मंत्री रहे प्रदीप शुक्ला को प्रमोशन देकर क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। गोरखपुर के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रहीं सुनीता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर महानगर के प्रभारी रहे और मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को भी क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति से चार, भूमिहार एक, क्षत्रिय तीन, कायस्थ तीन और वैश्य समाज से तीन पदाधिकारी या फिर सदस्य बनाए गए हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

32 सदस्यीय है क्षेत्रीय कमेटी

क्षेत्रीय अध्यक्ष को मिला लिया जाए तो क्षेत्रीय कमेटी 32 सदस्यीय है। इसमें 27 पदाधिकारी और पांच सदस्य शामिल हैं। तीन महिलाओं को भी क्षेत्रीय टीम में जगह दी गई है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिलों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
 
पुरानी महारथियों पर भरोसा कायम
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपनी पुरानी टीम के पदाधिकारियों पर भरोसा कायम रखा है। अब तक क्षेत्रीय मंत्री रहे प्रदीप शुक्ला को प्रमोशन देकर क्षेत्रीय महामंत्री बना दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डॉ. सत्येंद्र सिन्हा को इसी पद पर दूसरा कार्यकाल मिला है। आजमगढ़ के सहजानंद राय को दोबारा क्षेत्रीय महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब तक क्षेत्रीय महामंत्री रहे देवेंद्र यादव को नई टीम का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय मंत्री विश्वजितांशु सिंह आशु को भी प्रमोशन मिला है। अब विश्वजितांशु को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पुष्पदंत जैन फिर बने कोषाध्यक्ष
भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता पुष्पदंत जैन पर फिर भरोसा जताया है। पार्टी के सक्रिय नेताओं में शुमार पुष्पदंत को इस बार भी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का जबसे गठन हुआ है, तभी से पुष्पदंत जैन कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। पुष्पदंत जैन ने राजनीति की शुरूआत भाजपा से ही की थी। साल 1989 में तत्कालीन वार्ड नंबर अब आर्यनगर वार्ड से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर नगर निगम सदन पहुंचे थे।

क्षेत्र की यही कमेटी लड़ाएगी विधानसभा चुनाव

क्षेत्रीय कमेटी के गठन में सामाजिक और जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। हर तबके को खुश करने की कोशिश हुई है, क्योंकि इसी कमेटी की अगुवाई में 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों में 46 सीटों पर जीत हासिल की थी। 44 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन दोहराने या और अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। इस लिहाज से क्षेत्रीय कमेटी का गठन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  
 
ये है क्षेत्रीय कमेटी
अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, गोरखपुर महानगर, विश्वजितांशु सिंह आशु, गोरखपुर महानगर, देवेंद्र यादव, बलिया, पीएन पाठक, कुशीनगर, सुनीता श्रीवास्तव, बलिया, छठ्ठेलाल निगम, देवरिया, साकेत सिंह सोनू, बलिया, अरविंद जायसवाल, आजमगढ़।

क्षेत्रीय महामंत्री
सहजानंद राय, आजमगढ़, सुनील गुप्ता, मऊ, प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर महानगर।

क्षेत्रीय मंत्री
जनार्दन तिवारी, गोरखपुर महानगर, बजरंगी सिंह बज्जू, मऊ, बीना राय (एससी), बस्ती, अखिलेश तिवारी, मऊ, मोहन चौहान कुशीनगर, शिवनाथ चौधरी, सिद्धार्थनगर, मंजू सरोज, लालगंज आजमगढ़, हरिचरण कुशवाहा, देवरिया।

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष
पुष्पदंत जैन, गोरखपुर महानगर

क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष
अनूप किशोर अग्रवाल, गोरखपुर महानगर

क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री
सत्येंद्र मिश्र, कुशीनगर

क्षेत्रीय सह कार्यालय प्रभारी
पंकज जायसवाल, गोरखपुर महानगर

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी
नवीन पांडेय, गोरखपुर महानगर

क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी
रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गोरखपुर महानगर
विनय सिंह जेआरएफ, गोरखपुर महानगर

क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य
संजीव राय संतकबीरनगर, अरुण शुक्ला महराजगंज, राजेश पाल चौधरी बस्ती, अखिलेश राजभर मऊ और नेहामणि आर्य गोरखपुर महानगर।

प्रदेश इकाई तय करेगी क्षेत्रीय महामंत्री संगठन का नाम

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा अनुभवी व नए कार्यकर्ताओं को मिलाकर नई टीम बनाई गई है। क्षेत्रीय, सामाजिक और जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। नई कमेटी ऊर्जा से भरी है। 2022 का विधानसभा चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र की ज्यादातर सीटें जीतें, इस प्रयास में अभी से जुटा जाएगा। बूथ, मंडल, महानगर और जिला स्तरीय संगठनों से सामंजस्य बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का काम होगा। नए पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाई। अब एक मिशन है केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी सफलता दिलाना।
 
क्षेत्रीय महामंत्री संगठन के नाम का एलान भाजपा की प्रदेश इकाई से होगा। अभी तक यह जिम्मेदारी रत्नाकर निभा रहे हैं। इसी तरह अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्ष भी पार्टी की प्रदेश इकाई से नामित होंगे। इसमें भाजयुमो, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा और अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित अन्य मोर्चे शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों के एलान के बाद ही क्षेत्रीय कमेटियों की घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed