फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP President Dr. Dharmendra replied on statement of CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel against CM Yogi

भाजपा अध्यक्ष का पलटवार: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- अनाथों के नाथ हैं योगी आदित्यनाथ

Mon, 01 Nov 2021 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Nov 2021 03:48 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और लूट खसोट की जननी बताते हुए कहा कि इस दल ने गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और भ्रष्टाचार और लूटखसोट की संस्कृति अपना कर गरीबों का हक मारने का कार्य किया।

विज्ञापन
BJP President Dr. Dharmendra replied on statement of CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel against CM Yogi
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सीएम भूपेश बघेल व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कांग्रेस की रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाथ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपने लिखित बयान में उन्होंने कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री का दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री पर दिया गया इस तरह का बयान आपत्तिजनक और गरिमा के अनुकूल नहीं है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान देकर उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में परिश्रम की पराकाष्ठा करके यह साबित किया है कि वह गरीबों के मसीहा और अनाथों के नाथ हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार और लूट खसोट की जननी बताते हुए कहा कि इस दल ने गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और भ्रष्टाचार और लूटखसोट की संस्कृति अपना कर गरीबों का हक मारने का कार्य किया। वहीं योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते मुसहर, थारू और वनटांगिया समाज के अधिकार और सुविधा के लिए लड़ाई लड़ी और मुख्यमंत्री बनने के बाद इस समाज को अधिकार भी दिलाया और इनके जीवन स्तर में सुधार के संकल्प को पूरा भी कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में 43 लाख गरीब परिवारों को आवास, इनके घरों में विद्युतीकरण, मुफ्त राशन योगी की गरीबों की सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक बुलडोजर चलाने की बात है तो योगी सरकार किसी गरीब की नहीं, गुंडों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे वाली संपत्ति को उनसे मुक्त करा रही है। यही नहीं सरकार की मंशा माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीनों को गरीबों में बांटकर उसपर आवास बनवाने की भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म, मठ मंदिरों और शंकराचार्य पर हमला और राष्ट्र विरोधी तत्वों को पश्रय देना काग्रेस की संस्कृति रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री का अशोभनीय बयान इसी मानसिकता का द्योतक है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी ने जहां सनातन संस्कृति का परचम देश व दुनिया में लहराया है, वहीं काशी, अयोध्या, मथुरा, विध्यांचल जैसे धर्म नगरी में विकास की गंगा बहाकर उसका गौरव पुनर्स्थापित करने में लगे हुए हैं। इसीलिए योगी को अपार स्नेह और समर्थन भी मिल रहा और कांग्रेस प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed