फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National Minister and Basti MP Harish Dwivedi said people ready to teach lesson to glorify Jinnah

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- जिन्ना का महिमा मंडन करने वालों को सबक सिखाएगी जनता

Fri, 24 Dec 2021 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 01:24 PM IST
सार

भाजपा की जन संवाद यात्रा का चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया से सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
BJP National Minister and Basti MP Harish Dwivedi said people ready to teach lesson to glorify Jinnah
भाजपा की जन संवाद यात्रा का चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। हरीश ने कहा कि जिन्ना का महिमा मंडन करने वाले लोगों को जनता सबक सिखाने को तैयार है। गरीबों के कल्याण का पैसा डकारकर अपने परिवार का उत्थान करने वाले राजनीतिक दल हाशिए पर जा चुके हैं। कोई मुद्दा नहीं है। जातीय राजनीति के सहारे ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। हरीश भाजपा की जन विश्वास यात्रा के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर बोल रहे थे। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। हर जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन


जन विश्वास यात्रा का गुरुवार को गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। इससे गदगद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया से सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि यूपी में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। कई माफिया सरेंडर करके जेल जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा समर्थन मिलेगा। इस जन विश्वास को जगाए रहना है। यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। जन विश्वास यात्रा का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।
विज्ञापन


चिल्लूपार में कमल खिलना तय हो गया है। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जाति-धर्म के आधार पर समाज में विद्वेष पैदा करने वाले दलों को जनता पहचान चुकी है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीति से खुश है। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, कमलेश पटेल, मायाशंकर शुक्ल, संजय मिश्र, सबल सिंह पालीवाल, गौरीशंकर मिश्र, मनोज कुमार शुक्ल ने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है। इस बार और बड़ी जीत मिलेगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने यात्रा के साथ आए राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी रही मौजूदगी

वेद प्रकाश पांडेय, सतीश शर्मा, संतोष चंद कौशिक, स्वतंत्र सिंह, मंजू सिंह, शत्रुघ्न कसौधन, दुर्गेश दुबे, छोटेलाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, राजाराम कन्नौजिया, डॉ. आरडी सिंह, केएम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, अखंड प्रताप शाही, सुनील सिंह, देवेश निषाद, संतोष तिवारी, अमित चंद पांडेय, अंगद निषाद, पप्पू निषाद, अनिल भट्ट, संजय राय, नवनीत राय, राजीव पांडेय, प्रकाश वीर जायसवाल, महेश उमर, सुरेश कुमार पटवा, श्रीकांत सोनी, नवीन पांडेय, आलोक पांडेय, शिवम शुक्ल, डब्लू सोनकर, अंकित पटेल, चंदन पांडेय, शुभांगी मिश्रा, रिंकी गुप्ता, मुन्नी देवी, तबस्सुम बानो, राजकुमार जायसवाल, रवि कृष्ण अग्रवाल, विनय तिवारी, प्रमोद कुमार, धनंजय मिश्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed