फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National General Secretary Organization BL Santosh gave mantra of victory in UP elections.

चुनाव 2022: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बोले, ‘कितना भी बड़ा नेता हो, अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए’

Fri, 31 Dec 2021 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया, बोले, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तरीय संगठन के साथ मिलकर जमीन पर काम करें नेता।

विज्ञापन
BJP National General Secretary Organization BL Santosh gave mantra of victory in UP elections.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया है। साफ कहा कि कितना भी बड़ा नेता हो, उसे अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए। मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तरीय संगठन के साथ मिलकर जमीन पर काम सुनिश्चित करना है। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ जरूर बैठना है। इससे कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी। घर-घर दस्तक देने का अभियान प्रभावी तरीके से चल सकेगा। नेता को अपनी जमीन मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने गोरखपुर क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है। राष्ट्रीय महामंत्री ने चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की, फिर अलग-अलग मोर्चों (महिला, किसान, युवा, पिछड़ा, एससी) के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। बेनीगंज स्थित कार्यालय में ही क्षेत्र के सभी सांसद, एमएलसी, केंद्र व राज्य सरकार के मत्रियों से फीडबैक भी लिया है। करीब पांच घंटे (शाम पांच बजे से रात दस बजे तक) की मैराथन बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है।
विज्ञापन


कहा कि हर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता को जमीन पर काम करना है। हर मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ को मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। दोबारा भाजपा सरकार बने, यही जनता भी चाहती है। अब जरूरत सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा के लिए पूर्वांचल उर्वरा क्षेत्र है, लेकिन चुनौती भी बड़ी रहती है। यहां की टीम ने हर चुनौती को स्वीकार करते हुए कमल खिलाने का काम किया है। यही प्रदर्शन इस बार भी जारी रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय,  सुनील गुप्ता, पीएन पाठक, छठे लाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी,  मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, शिवनाथ चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा चंदू सरोज, सत्यार्थ सिंह, युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा, शैलेश राजभर, देवेश श्रीवास्तव, अनादिप्रिय पाठक, पीयूष मिश्रा, पंकज जायसवाल, अनुभव वाजपेयी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed