फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MP Manoj Tiwari said non-BJP governments responsible for backwardness of Purvanchal

गोरखपुर में बोले मनोज तिवारी: पूर्वांचल के पिछड़ेपन की जिम्मेदार गैर भाजपा सरकारें

Fri, 14 Jan 2022 12:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jan 2022 12:27 PM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा राज में ब्राह्मण उत्पीड़न के सवाल पर कहा कि यह विपक्ष का शगूफा है। न तो ब्राह्मण उत्पीड़न हुआ है और न ही ब्राह्मण भाजपा से दूर हुआ है।

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari said non-BJP governments responsible for backwardness of Purvanchal
गोरखपुर में भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गैर भाजपा सरकारें पूर्वांचल के पिछड़ेपन की जिम्मेदार हैं। ब्राह्मण सदैव समाज का अगुआ रहा है। जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश के विकास व सत्ता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश में एक बार फिर योगी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे रामनिवास सिंह के पैतृक गांव भरौली जाते समय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी की जिम्मेदार कांग्रेस, सपा और बसपा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल का विकास हो रहा है। भाजपा राज में ब्राह्मण उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का शगूफा है। न तो ब्राह्मण उत्पीड़न हुआ है और न ही ब्राह्मण भाजपा से दूर हुआ है।
विज्ञापन


साढ़े चार साल तक सरकार का विरोध और अब सरकार के समर्थन पर राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सवा सौ से अधिक ब्राह्मण संगठन एक मंच पर आए हैं। हम अपनी मांगों को लेकर सभी के पास गए। सपा-बसपा के नेता तो मिले ही नहीं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमारी मांगों पर खुले मन से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी के नेतृत्व में गठित समिति हमारी मांगों पर विचार कर यदि हमें आश्वस्त करती है तो हम सभी भाजपा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देंगे। इस दौरान परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, संजय तिवारी, प्रकाश चंद पांडेय एडवोकेट, महेश उमर, अतुल राय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed