फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLA sent letter to UP CM due to shortage of oxygen and medicines in basti covid hospital

कोरोना से जंग: ऑक्सीजन व दवाओं की कमी पर विधायक ने सीएम को भेजा पत्र, बोले- संसाधनों के अभाव में मरीज तोड़ रहे हैं दम

Sun, 02 May 2021 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 08:48 PM IST
सार

विधायक संजय ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की उठाई मांग। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।

विज्ञापन
BJP MLA sent letter to UP CM due to shortage of oxygen and medicines in basti covid hospital
सीएम योगी आदित्यनाथ व विधायक संजय प्रताप जायसवाल।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी संकट के बीच आक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं के अभाव आदि समस्याओं को लेकर बस्ती जिले के रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कोविड अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों के इलाज के लिए जांच किट, आक्सीजन, टीका, बेड आदि संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबंद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला चिकित्सालय बस्ती, कोविड अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा सहित अन्य बनाए गए कोविड अस्पताल में रेडमेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन, जांच किट, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की मांग कोरोना संकट के कारण बढ़ गई है। 
विज्ञापन

कहा कि मरीजों तक सुविधाओं को पहुंचाने में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से देरी किया जा रहा है। इलाज को लेकर डाक्टरों, मरीजों एवं तीमारदारों के बीच समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा है। इस कारण से केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति आम जन मानस का विश्वास घट रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मृत्यु दर भी 165 से अधिक हो चुकी है। कैली व अन्य कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मरीज दम तोड़ रहे हैं। 

विधायक ने कहा है कि विभिन्न सीएचसी एवं पीएचसी पर जांच किट, रेडमेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। मरीजों को समय से भोजन, पानी, दवा उपलब्ध नहीं कराया जाता है और तीमारदारों से बातचीत नहीं करने दिया जाता है। जिसके कारण भर्ती मरीज अपनी समस्या नहीं बता पा रहे हैं। तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed