{"_id":"64614daafd6e35489a01cc24","slug":"bjp-lost-in-mp-mlas-stronghold-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-167682-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद-विधायकों के गढ़ में हारी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद-विधायकों के गढ़ में हारी भाजपा
Mon, 15 May 2023 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 May 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद कमलेश पासवान के क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत उरुवा, बांसगांव, गोला और मुंडेरा में मिली हार
विधायक विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी और सरवन निषाद की सारी कवायद फेल
गोरखपुर। जिले में 11 में से 7 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर जीत से उत्साहित भाजपा को चार सीटें फिसल जाने से झटका भी लगा है। इन चार सीटों पर हार क्षेत्रीय सांसद कमलेश पासवान और तीन विधायकों के लिए तगड़ा झटका मानी जा रही है।
बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान के क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत उरुवा, बांसगांव, गोला और मुंडेरा में भाजपा को हार मिली है। हालांकि उनवल और बड़हलगंज में जीत से उन्हें थोड़ी राहत भी मिली है। इसी तरह विधायक राजेश त्रिपाठी के क्षेत्र में आने वाली बड़हलगंज सीट पर पार्टी कामयाब हुई है लेकिन गोला और उरुवा हाथ से फिसल गए। उरुवा नवसृजित नगर पंचायत है। यहां से पार्टी को काफी उम्मीदें थीं। पार्टी को उम्मीद थी कि नगर पंचायत के सृजन से लोग भाजपा का समर्थन करेंगे, लेकिन मतगणना के दौरान काफी विवाद के बीच निर्दल रामफेर कन्नौजिया ने बाजी मार ली।
चौरीचौरा के भाजपा विधायक सरवन निषाद ने मुंडेरा बाजार में पार्टी प्रत्याशी को जीताने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन यहां भी हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह बांसगांव के विधायक डॉ विमलेश पासवान के क्षेत्र में आने वाली बांसगांव नगर पंचायत में भी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि यहां भाजपा प्रत्याशी सुधा सिंह ने तगड़ी टक्कर दी, लेकिन वह महज 37 वोट से निर्दल प्रीति सिंह से हार गईं। यहां भाजपा विधायक व उनके बड़े भाई भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने रोड शो से लेकर वार्डों मे नुक्कड़ सभा की थी, लेकिन जनता ने निर्दल प्रत्याशी का साथ दिया।
विज्ञापन
लालती देवी मांग रही थीं टिकट, नहीं मिला तो बसपा से आ गईं मैदान में
गोला। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीतीं लालती देवी पूर्व में भाजपा के टिकट पर चेयरमैन बनी थी। दूसरी बार भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाना नहीं चाहती थी। लिहाजा उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। गोला नगर पंचायत में 19 वार्डों में से केवल 6 सभासद ही भाजपा के जीते हैं। चर्चा है कि इस बार टिकट बंटवारे के बाद पार्टी के लोगों में काफी नाराजगी थी। यह भी पार्टी प्रत्याशी की हार की एक वजह बनी।