फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leaders expressed their happiness by feeding sweets to each other.

Gorakhpur News: शिव प्रताप शुक्ल के तेलंगाना का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा में खुशी की लहर

Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders expressed their happiness by feeding sweets to each other.
गोरखपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


शिव प्रताप शुक्ल के तेलंगाना प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और मंदिरों में पूजन-अर्चन कर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कहा कि नेतृत्व की कसौटी पर लगातार खरा उतरने वाले शुक्ल को दोबारा महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल बनाया गया है। यह अपने आप में बड़ी बात है।
विज्ञापन

बधाई देने वालों में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अष्टभुजा शुक्ल ''पप्पू'' आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed