फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp leader shot

बीजेपी नेतो को गोली मारी, हालात गंभीर

Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp leader shot
भाजपा नेता को मारी गोली हालात गंभीर
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज रेफरए गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के सवरेजी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधरए घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

रामपुर कारखाना के सवरेजी खरग गांव के रामहरख पासवान भाजपा नेता हैं। वह महुआडीह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम 8 रू40 बजे के करीब गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर तबातोड़ तीन फायर कर दिया। उन्हें संभालने का मौका ही नहीं मिला। गांव के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया। वहां गंभीर हालत देख दफतरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधरए घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो रामहरख ने पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह जताया है। घटना की वजह गांव का विवाद भी प्रमुख माना जा रहा है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली हैं। पुलिस छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed