फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leader shot by miscreants, bullet lodged in his back, condition critical in Gorakhpur

Gorakhpur News: बीजेपी नेता को बदमाशों ने मारी गोली, पीठ में फंसी- हालत गंभीर; RSS के कार्यक्रम में गए थे

Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shot by miscreants, bullet lodged in his back, condition critical in Gorakhpur
गगहा में गोली से घायल बीजेपी नेता राधा मोहन सीएचसी में इलाज करते हुए। स्रोत संवाद
गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी बीजेपी नेता राधामोहन सिंह को मंगलवार की रात करीब 8:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पीठ में जा धंसी। घटना उस समय हुई जब वह आरएसएस के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने गांव के ही रहने वाले छेड़खानी के चार आरोपियों पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियोें की तलाश में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधामोहन सिंह रकहट और भैंसहां गांव के बीच स्थित कैथवलिया बंधे के रास्ते अकेले ही बुलेट से जा रहे थे। 
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल को पुलिस की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गगहा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीठ में गोली फंसी होने और हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी स्वयं उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे।

पूछताछ के दौरान बीजेपी नेता ने गांव के ही रहने वाले दो युवकों और उनके दो अन्य साथियों पर रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह और एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एहतियातन भैसहा गांव और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अस्पताल परिसर में भाजपा नेता के सैकड़ों समर्थक और शुभचिंतक जुट गए। इसे देखते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

हियुवा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं राधामोहन
राधामोहन सिंह पूर्व में हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
बीजेपी नेता का आरोप है कि वर्ष 2023 में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गांव के दो युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। हालांकि अब सभी युवक जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं, इसके बाद से आरोपी लगातार उनका रेकी कर रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए थे।

फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। साथ ही पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं: दिनेश पूरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed